गलत सोच, गलत नीतियों और गलत कामों के कारण गांधी परिवार अर्श से फर्श पर आ गया : मंत्री अनिल विज

Edited By Krishan Rana, Updated: 08 Oct, 2026 06:50 PM

due to wrong thinking wrong policies and wrong deeds the gandhi family fell fr

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज गांधी परिवार और कांग्रेेस को घेरते हुए

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज गांधी परिवार और कांग्रेेस को घेरते हुए कहा कि ‘‘प्रजातंत्र का इससे बडा उदाहरण क्या होगा कि वो गांधी परिवार अपनी गलत सोच, गलत नीतियों, और गलत कामों के कारण कभी अर्श पर होता था, आज वो फर्श पर आ गया है’’।

विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस परिवार तक पहुंचने के लिए लोगों की जिंदगियां लग जाती थी, उनके पोते-पोतियां आज सड़कों पर लेट रहे हैं, प्रजातंत्र का इससे बडा उदाहरण नहीं हो सकता। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

दिल्ली में आज भी कांग्रेस के प्रदर्शन के जारी होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बारे में सवाल खडा करते हुए कहा कि ‘‘मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को मिलने के लिए कोई आवेदन दिया है या नहीं दिया है। यदि आवेदन किया है तो क्या चुनाव आयोग ने उस पर इंकार किया है। उन्होंने अपने समय के विपक्ष में होने के बारे में कहा कि हम भी जब विपक्ष में थे कई बार चुनाव आयोग को समय देकर मिला करते थे, इसी प्रकार से ये भी मिल सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि मिलने के लिए हर व्यक्ति का अधिकार है, कोई भी किसी को जाकर मिल सकता है। लेकिन राहुल गांधी जी को बताना चाहिए कि उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को मिलने के लिए कब समय मांगा, कब उन्होंने पत्र लिखा, क्या मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें इंकार किया, अगर इंकार किया गया है तो उनको आंदोलन करने का हक है।

परंतु अगर पत्र ही नहीं लिखा और जब किसी ने मना ही नहीं किया, तो फिर यह तमाशा हो रहा है। विज ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश को बताए कि क्या उनको मना किया गया, और कब उन्होंने पत्र लिखा। इसलिए देश को सबूत दें क्योंकि देश सबूत मांग रहा है। 

विज ने कहा कि विपक्ष किसी अच्छे होटल में रोजाना पहले सांसदों को भोजन कराते है, कल भी भोजन कराया और सुना है कि आज भी खिला रहे है, भोजन कराकर ही सडकों पर बैठाने के लिए ले जाते है। इस प्रकार से ये सारे देश में तमाशा किया जा रहा है। विज ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ही नहीं, कोई भी अधिकारी हो, वह जनता के लिए है और कोई भी उनको जाकर मिल सकता है। 

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर रजिस्ट्रेशन करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां अपने-अपनेे तरीके से कार्य करती है, इस संबंध में हमें कुछ नहीं कहना है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर ईडी व सीबीआई को उपयोग दूसरे दलों को डराने के लिए किया जा रहा है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि जितनी भी विपक्षी पार्टिंयां है, और देश में प्रजातांत्रिक स्वायत संस्थाएं बनी हुई है, ये योजनाबद्ध तरीके से उन पर प्रहार कर रही है, चाहे चुनाव आयोग हो, चाहे ईडी या सीबीआई हो। वह अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि अगर आप गलत नहीं हो, तो आपको किस बात का डर है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!