Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव 19 को छाएंगे बादल, बढ़ेगी सर्दी... हरियाणा के 7 शहर शिमला से भी ठंडे

Edited By Isha, Updated: 16 Nov, 2025 11:48 AM

due to the effects of western disturbance clouds will cover the sky on 19th

हरियाणा में सुबह और रात के समय तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है। हिसार, भिवानी, करनाल और अंबाला में भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। लगातार गिरते तापमान के कारण सुबह और देर रात

चंडीगढ़: हरियाणा में सुबह और रात के समय तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है। हिसार, भिवानी, करनाल और अंबाला में भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। लगातार गिरते तापमान के कारण सुबह और देर रात के समय लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों की ओर बह रही हैं, जिससे हरियाणा में सर्दी का असर और बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सात शहरों में तापमान शिमला से भी नीचे चला गया है। शिमला में जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं हरियाणा के कई शहरों में इससे भी कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि नारनौल में 7.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में गिरावट का यह सिलसिला 18 नवंबर तक जारी रहेगा। इसके बाद 19 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में हल्के बादल छा सकते हैं। इससे दिन का तापमान कुछ और नीचे जा सकता है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।
 
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इसका असर हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। ठंडी हवाओं के साथ-साथ सुबह के समय घनी धुंध पड़ने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है और सर्दी का असर और बढ़ेगा।

 
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। 19 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में आएगा इससे बादलवाई देखने को मिल सकती है। खीचड़ ने गेहूं की बिजाई जल्द से जल्द खत्म करने की सलाद किसानों को दी है। इसके अलावा सरसों में रोगों की रोकथाम के लिए कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेने को कहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!