करनाल में बना चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, आज होगा जनता को समर्पित

Edited By Isha, Updated: 06 Aug, 2022 04:38 PM

driver training and research institute built in karnal

हरियाणा सरकार के सहयोग से होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से करनाल में चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का निर्माण किया गया है। नए बस अड्डे के नजदीक लगभग 9.25 एकड़ भूमि पर बने संस्थान का कार्य पूरा

करनाल : हरियाणा सरकार के सहयोग से होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से करनाल में चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का निर्माण किया गया है। नए बस अड्डे के नजदीक लगभग 9.25 एकड़ भूमि पर बने संस्थान का कार्य पूरा हो चुका है। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस संस्थान को प्रदेश की जनता को समॢपत करेंगे। 


मुख्यमंत्री ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दुनियाभर में सड़क दुर्घटनाएं लोगों की मृत्यु का सबसे बड़ा कारण है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में यह संस्थान अहम भूमिका निभाएगा। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले चालक पूरी तरह से ट्रेंड होंगे, जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित होगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पहला चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान होगा। संस्थान बनने से करनाल सहित पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत तथा सोनीपत के चालकों के लिए प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध होगी। इस संस्थान में दुपहिया, चौपहिया लाइट व हैवी वाहनों की ड्राइविंग के प्रशिक्षण व टैस्ट लिए जाएंगे, जिनकी अवधि 2, 4 और 6 महीनों की होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!