फतेहाबाद में सड़क हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत, सड़क पर बिखरी पाइपें उठाते समय ट्रक ने मारी टक्कर

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jun, 2024 04:21 PM

driver dies in a road accident in fatehabad

फतेहाबाद के दरियापुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। यहां ट्रक ने टाटा ऐस ड्राइवर को बुरी तरह कुचल दिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। हादसे में उसका भाई व ट्रक ड्राइवर भी घायल हो गए।

फतेहाबाद : फतेहाबाद के दरियापुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। यहां ट्रक ने टाटा ऐस ड्राइवर को बुरी तरह कुचल दिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। हादसे में उसका भाई व ट्रक ड्राइवर भी घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से ट्रक ड्राइवर को हिसार रेफर कर दिया गया। हादसे में ऐस ड्राइवर की दोनों टांगे कट कर अलग हो गई थी। पुलिस दुर्घटना को लेकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सिरसा निवासी प्रदीप अपनी टाटा ऐस गाड़ी में पाइप लोड कर सिरसा की तरफ जा रहा था। उसके साथ भाई राजेंद्र भी सवार था। जब वे दरियापुर ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो अचानक ब्रेक लगने पर गाड़ी से पाइपें नीचे गिर गई। दोनों भाई गाड़ी से उतरकर पाइपें उठाने के लिए गए तो उसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में प्रदीप की टांगें बुरी तरह कुचली गई और अलग हो गई। जिस कारण उसकी मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक व मृतक के भाई को भी चोटें लगीं। दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां ट्रक चालक को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया गया। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!