सड़क हादसे में गई ड्राइवर और क्लीनर की जान, पीछे से आ रहे ट्राला चालक ने दोनों को कुचला

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jun, 2024 10:14 AM

driver and cleaner lost their lives in a road accident

करनाल के नीलोखेड़ी के तरावड़ी जीटी रोड के पास सड़क हादसा हो गया। जहां ट्राला चालक ने पिकअप गाड़ी का टायर बदल रहे चालक व क्लीनर को कुचल दिया। ट्राले में लोहे की रॉड भरी हुई थी। घटना के बाद ट्राला चालक ट्राले को छोड़कर भाग गया।

करनाल (मेनपाल) : करनाल के नीलोखेड़ी के तरावड़ी जीटी रोड के पास सड़क हादसा हो गया। जहां ट्राला चालक ने पिकअप गाड़ी का टायर बदल रहे चालक व क्लीनर को कुचल दिया। ट्राले में लोहे की रॉड भरी हुई थी। घटना के बाद ट्राला चालक ट्राले को छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर तरावड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी लीची फल से भरी हुई है और उसका नंबर राजस्थान का है। इस दौरान जब टायर में पेंचर हुआ तो पिकअप चालक व क्लीनर दोनों ही नीचे उतर कर स्टपणी बदलने लगें। इस दौरान पीछे से आ रहे सरिए से लोड़ ट्राला चालक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मारते हुए दोनों को कुचल दिया। पिकअप गाड़ी व ट्राले को कब्जे में लेकर पुलिस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ड्राइवर अभी फरार चल रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!