Edited By Isha, Updated: 11 Jan, 2020 11:39 AM
आवारा कुत्तों ने शुक्रवार सुबह साढे सात बजे पलवली गांव के एक मासूम बच्चे पर हमला कर उसकी नाक और आंख के ऊपर का हिस्सा खा गए। बच्चे को गंभीर हालात में इलाज के लिए सेक्टर......
फरीदाबाद (ब्यूरो) : आवारा कुत्तों ने शुक्रवार सुबह साढे सात बजे पलवली गांव के एक मासूम बच्चे पर हमला कर उसकी नाक और आंख के ऊपर का हिस्सा खा गए। बच्चे को गंभीर हालात में इलाज के लिए सेक्टर-16 स्थित मैट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब चार घंटे चले ऑपरेशन के दौरान उसे 250 टांके लगे हैं। इनमें से 150 टांके चेहरे पर लगे हैं।
इसके अलावा मुंह, नाक, आंख और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर भी टांके लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के बदायूं का रहने वाला शीश पाल पलवली गांव में पट्टे पर खेत लेकर सब्जियों का काम करता है उसके 1 साल 7 महीने के बेटे योगेश पर शुक्रवार की सुबह चार कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
बच्चे की ताई ने बताया कि कुत्तों के हमले की खबर मिलने पर वह दौड़कर बच्चे को हमलावर 4 कुत्तो से बचाया लेकिन तबतक बच्चे को काफी चोटें आई तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है। बच्चे को मैट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।