चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर डॉ. विनीत पूनिया ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Edited By Krishan Rana, Updated: 06 Apr, 2026 08:38 PM

dr vineet poonia paid emotional tribute to chaudhary devi lal on his death anni

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. विनीत पूनिया ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. विनीत पूनिया ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया पर चौधरी देवीलाल के साथ अपनी एक बहुत पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व को याद किया।

डॉ. पूनिया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 1998 से 2001 तक उन्हें चौधरी देवीलाल के साथ निकट से काम करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल केवल एक बड़े जननेता ही नहीं थे, बल्कि वे राजनीति के ऐसे जीवंत विद्यालय थे, जहाँ हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता था।

उन्होंने लिखा कि ज़मीनी समझ, दूरदर्शिता और त्वरित निर्णय क्षमता चौधरी देवीलाल की सबसे बड़ी विशेषताएं थीं। किसानों, गरीबों और आमजन के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी प्रेरणा देती है। डॉ. विनीत पूनिया ने कहा कि चौधरी देवीलाल का जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा मार्गदर्शक बना रहेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!