धर्मनगरी में नहीं थम रहा डॉग अटैक...पॉश इलाके में महिला को किया घायल, घर से निकलने में डर रहे लोग

Edited By Krishan Rana, Updated: 16 May, 2026 07:01 PM

dog attacks continue unabated in dharamnagari with a woman injured in a posh ar

धर्मनगरी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार लोगों को कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएं सामने

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : धर्मनगरी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार लोगों को कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालात अब ऐसे हैं कि शहर के पॉश एरिया में रहने वाले लोग भी अब खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे।

ताजा मामला जिंदल सिटी का है, जहां लेक्चरर महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी के पूर्व अधिकारी सुभाष भारद्वाज की पत्नी और रत्नडेरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत लेक्चरर डॉ. मिंटो भारद्वाज पर सुबह सैर के दौरान कुत्तों ने हमला कर दिया। वह रोजाना की तरह सुबह घर से बाहर निकली थीं।

करीब 100 मीटर की दूरी पर ही आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और बुरी तरह नोचने लगे। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई, लेकिन शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद से वह आज भी घर से बाहर निकलने में डर महसूस करती हैं।

पिछले डेढ़ महीने में इसी इलाके में पांच से छह लोगों पर कुत्तों के हमले हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि बच्चों और महिलाओं में खास तौर पर डर का माहौल बना हुआ है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!