महिला मरीज पर डोली डॉक्टर की नीयत...इंजेक्शन लगाने के बहाने क्लीनिक में किया शर्मनाक काम, पूरा मामला जान कांप उठेंगे

Edited By Harman, Updated: 06 Jun, 2026 12:31 PM

doctor commits misconduct with female patient

यमुनानगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दवाई देने के बहाने एक डॉक्टर पर 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर छछरौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यमुनानगर ( परवेज खान) : यमुनानगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दवाई देने के बहाने एक डॉक्टर पर 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर छछरौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यमुनानगर जिले के छछरौली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर इलाके के एक निजी डॉक्टर शमीम के पास इलाज के लिए पहुंची थी। आरोप है कि डॉक्टर ने जांच और इलाज के नाम पर महिला को अपने क्लीनिक में रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने और दवाई देने का बहाना बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान महिला ने विरोध भी किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

थाना प्रभारी वेदपाल नें बताया की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान महिला का पति मौके पर पहुंच गया। पति को देखते ही आरोपी डॉक्टर क्लीनिक से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!