Haryana के इस जिले से खाटू श्याम के लिए सीधी रोडवेज बस शुरू, जानें क्या है नया टाइम टेबल

Edited By Isha, Updated: 10 Apr, 2026 12:36 PM

direct roadways bus service to khatu shyam starts from hansi

हरियाणा के नवगठित जिला हांसी और आसपास के इलाकों से राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज विभाग ने खुशियों की सौगात दी है। लंबे समय से सीधी बस सेवा की

डेस्क: हरियाणा के नवगठित जिला हांसी और आसपास के इलाकों से राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज विभाग ने खुशियों की सौगात दी है। लंबे समय से सीधी बस सेवा की मांग कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने 'खाटू श्याम एक्सप्रेस' का संचालन शुरू कर दिया है। इस नई बस सेवा के शुरू होने से अब श्रद्धालुओं को बार-बार बस बदलने या निजी वाहनों पर भारी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभाग का लक्ष्य यात्रियों को कम खर्च में सुरक्षित और आरामदायक धार्मिक यात्रा उपलब्ध कराना है।

क्या रहेगा रूट और टाइमिंग: दोपहर में रवानगी, रात को दर्शन

हांसी बस स्टैंड से रोजाना चलने वाली यह बस दोपहर 12:10 बजे अपने सफर का आगाज करेगी। यह बस वाया तोशाम (दोपहर 1:00 बजे), ईसरवाल, पिलानी, लोहारू (दोपहर 2:00 बजे), झुंझुनूं (शाम 4:00 बजे) और सीकर (शाम 6:00 बजे) होते हुए रात 7:20 बजे सीधे खाटू धाम पहुँचेगी। इस समय सारणी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्री रात की आरती या अगले दिन सुबह की पहली किरण के साथ बाबा के दर्शन कर सकें।

वापसी के लिए भी विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। अगले दिन सुबह 5:30 बजे यह बस खाटू श्याम से वापस हांसी के लिए प्रस्थान करेगी और सुबह करीब 11:20 बजे हांसी बस स्टैंड पर अपना सफर पूरा करेगी।

जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ: निजी वाहनों से कहीं सस्ता सफर

परिवहन विभाग ने इस रूट के लिए किराया बेहद प्रतिस्पर्धी रखा है। हांसी से खाटू श्याम तक का प्रति व्यक्ति किराया केवल 295 रुपये तय किया गया है। हांसी डिपो के अधिकारियों का कहना है कि सीधी बस सेवा शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को कनेक्टिविटी की समस्या से भी निजात मिलेगी। खासकर बुजुर्गों और सपरिवार यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह बस सेवा एक वरदान साबित होगी।

स्थानीय निवासियों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। तोशाम और लोहारू क्षेत्र के लोगों के लिए भी यह बस एक मुख्य साधन बनेगी, क्योंकि यह इन महत्वपूर्ण स्टेशनों को कवर करते हुए राजस्थान की सीमा में प्रवेश करती है। विभाग आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या को देखते हुए फेरों की संख्या में बढ़ोतरी पर भी विचार कर सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!