कुछ लोगों ने चाणक्य बनकर इनेलो को बर्बाद किया: दिग्विजय चौटाला (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 14 Mar, 2019 07:41 PM

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह से तैयार है।  हरियाणा की 10 सीटों के लिए उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी और सभी सीटों पर जीत  हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस...

सिरसा (सतनाम सिंह): जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। हरियाणा की 10 सीटों के लिए उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी और सभी सीटों पर जीत  हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे।

दिग्विजय चौटाला ने इनैलो नेताओ पर तंज कसते हुए कहा कि इनैलो के कुछ नेताओं ने पार्टी को बर्बादी पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि इनैलो को जननायक चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने बनाया था, लेकिन आज कुछ लोगों ने चाणक्य बनकर पार्टी को बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज इनैलो के हालात ऐसे हो रहे है कि हर रोज इनैलो के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी को छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ विधायक इनैलो छोड़कर जल्द ही जजपा में शामिल होंगे। उन्होंने अभय चौटाला पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐलनाबाद हल्का  चाचा का गढ़ नहीं है ये तो ताऊ देवीलाल का गढ़ है ऐलनाबाद हलके से उनके पार्टी की और से उनके परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!