खनन विभाग व पी.डब्ल्यू.डी. की अनदेखी, अवैध खनन के कारण पुल धंसा

Edited By Isha, Updated: 15 Aug, 2019 10:21 AM

department of mining and pwd ignored bridge sunk due to illegal mining

अवैध खनन के कारण मियापुर में रुण नदी पर बने पुल के स्टड बांध बह गए, जिससे पुल साइडों से धंस गया।  जानकारी अनुसार नारायणगढ़ से गांव टपरियां, चचीमाजरा, टोका के साथ जोडऩे वाला रूण नदी

नारायणगढ़ (धर्मवीर): अवैध खनन के कारण मियापुर में रुण नदी पर बने पुल के स्टड बांध बह गए, जिससे पुल साइडों से धंस गया।  जानकारी अनुसार नारायणगढ़ से गांव टपरियां, चचीमाजरा, टोका के साथ जोडऩे वाला रूण नदी पर बना पुल में दरार आने पर गिरने का आसार हैं। नहर विभाग द्वारा रुण नदी पुल पर तटीय बांध के तौर पर स्टैंड चारों तरफ बनाए हुए थे। मंगलवार को देर रात करीब 2.30 बजे क्षेत्र व पहाड़ी इलाकों में मूसलादार बरसात होने पर नदी में अचानक पानी 8 से लेकर 10 फुट तक आने पर सब स्टैंड बह गए और पुल की साइडें की स्लैप टूटकर बह गईं। 

पूर्व सरपंच अमरीक सिंह व अन्य गांव के लोगों ने बताया कि इस पुल के आसपास स्क्रीङ्क्षनग प्लांट वाले अवैध माइङ्क्षनग कर रहे हैं। मैंने माइङ्क्षनग विभाग व सी.एम. विंडो तक शिकायत की है कि यहां अवैध माइङ्क्षनग हो रही है जिस पर यह पुल एक न एक दिन गिर जाएगा। रात नदी में पानी अधिक आने पर नदी में 40-40 फुट के गड्ढे  होने पर यहां के स्टड बह गए हैं और पुल साइडों से बैठ गया है। इस पुल के गिरने पर जहां करोड़ों का नुक्सान तो होगा, जबकि कई गांव नारायणगढ़ से कट जाएंगे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!