डेंगू के डंक का छाया प्रकोप :7 दिन में 24 मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग की फूली सांसें

Edited By Isha, Updated: 12 Nov, 2019 01:20 PM

dengue  24 cases 7 days health department s full breath

डेंगू का डंक जिलावासियों पर भारी पड़ रहा है। जिला मलेरिया विभाग भी आऊट ऑफ कंट्रोल होते डेंगू बुखार पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। हालांकि, जिला स्वास्थ्य अधिकारी.....

रोहतक (मैनपाल) : डेंगू का डंक जिलावासियों पर भारी पड़ रहा है। जिला मलेरिया विभाग भी आऊट ऑफ कंट्रोल होते डेंगू बुखार पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। हालांकि, जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रबल दावा कर रहे हैं कि डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है।

एंटी लारवा एक्टिविटी के साथ-साथ फॉगिंग करवाई जा रही है लेकिन 7 दिन में 24 डेंगू केसों की आधिकारिक तौर पुष्टि की गई है, जिससे साफ है कि डेंगू पर विभाग की पकड़ कमजोर है। आंकड़ों की बात की जाए तो सोमवार को जिला मलेरिया विभाग ने अब तक कुल 138 लोगों को डेंगू बुखार होने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है।

हालांकि, बीते वर्ष अब तक 226 केस आए थे, जो मौजूद वर्ष की अपेक्षा कम हैं लेकिन तेजी से बढ़ती डेंगू केसों की संख्या बता रही है कि स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में कड़े कदम नहीं उठाए तो डेंगू बीते वर्ष के आंकड़े को पार कर देगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!