लेडी सब इंस्पेक्टर की हत्या करने वाले आरोपी बैचमेट ने भी की खुदकुशी, कार में मिली लाश

Edited By Isha, Updated: 08 Feb, 2020 05:49 PM

दिल्ली के रोहिणी इलाके में महिला सब इंस्पेक्टर की शुक्रवार देर रात हत्या कर दी गई।  इस हत्या का आरोप पीएसआई दीपांशु पर था, उसने भी खुदकुशी कर ली है। करनाल के पास एक गाड़ी में दीपांशु की

सोनीपत(पवन राठी)- दिल्ली के रोहिणी इलाके में महिला सब इंस्पेक्टर की शुक्रवार देर रात हत्या कर दी गई।  इस हत्या का आरोप पीएसआई दीपांशु पर था, उसने भी खुदकुशी कर ली है। करनाल के पास एक गाड़ी में दीपांशु की लाश मिली है।

आरोपी ने उसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है, जिस पिस्टल से महिला पीएसआई को गोली मारी गई थी।पुलिस के मुताबिक, महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत और दीपांशु ने 2018 में दिल्ली पुलिस ज्वॉइन किया था. दोनों बैचमेट थे। अभी पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर किस वजह से दीपांशु ने प्रीति को गोली मारी।

दरअसल राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रीति पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में तैनात थीं। रात के वक्त वो अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद मेट्रो से पूर्वी रोहिणी मेट्रो स्टेशन पहुंची थीं और फिर पैदल ही अपने घर की निकलीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!