दिल्ली पुलिस के सिपाही और उसके पड़ाेसी की गोली मारकर हत्या, सुबह ड्रेन किनारे गए थे टहलने

Edited By vinod kumar, Updated: 04 May, 2020 05:05 PM

बहादुरगढ़ में दिन दहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में एक दिल्ली पुलिस का सिपाही मनोज भी है। जबकि दूसरा मृतक सिपाही मनोज का पड़ाेसी रमेश था। दोनों मृतक सुबह सवेरे लाइनपार क्षेत्र में ड्रेन किनारे टहलने गए थे। इस दौरान अज्ञात...

बहादुरगढ़(प्रवीण): बहादुरगढ़ में दिन दहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में एक दिल्ली पुलिस का सिपाही मनोज भी है। जबकि दूसरा मृतक सिपाही मनोज का पड़ाेसी रमेश था। दोनों मृतक सुबह सवेरे लाइनपार क्षेत्र में ड्रेन किनारे टहलने गए थे। इस दौरान अज्ञात हमलावरो ने गोली मारकर दोनो की हत्या कर दी।

प्रारम्भिक जांच में अवैध संबंधों के चलते हत्या की बात सामने आई है। मृतक लाइन पार क्षेत्र में ही रह रहा था। मृतक मनोज के परिजनों ने रणबीर नाम के शख्स पर हत्या का आरोप लगाया है। इस बारे डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर दी।

मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर भी दर्ज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध संबंधों को फिलहाल हत्या की वजह मानकर पुलिस काम कर रही है। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!