सवाल सुन दीपेंद्र हुड्डा ने जोड़ा हाथ...बोले बच्चे की जान लोगे क्या? धान के खेत में दिखे कांग्रेस सांसद चलाई ट्रैक्टर

Edited By Saurabh Pal, Updated: 19 Jul, 2024 09:46 PM

deepender drove tractor during haryana demands hisaab yatra in sonipat

दीपेंद्र हुड्डा बोले बस करो बच्चे की जान लोगे क्या? दरअसल हरियाणा में कांग्रेस द्वारा दीपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा चल रही है। इसी कड़ी में यात्रा आज सोनीपत पहुंची थी...

सोनीपत(सुनील जिंदल): दीपेंद्र हुड्डा बोले बस करो बच्चे की जान लोगे क्या? दरअसल हरियाणा में कांग्रेस द्वारा दीपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा चल रही है। इसी कड़ी में यात्रा आज सोनीपत पहुंची थी। इस दौरान चिलचिलाती गर्मी में दीपेंद्र हुड्डा अचानक वह गंगाना गांव के खेत में पहुंच गए और धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर चलाया। इसके बाद दीपेंद्र हुड्‌डा ट्यूबवैल के पास पहुंचे। यहां पानी चलता देख उन्होंने कपड़े उतारे और नहाने लगे। उनके साथ विधायक इंदुराज नरवाल और सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी थे। एक साल पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बरौदा हलके के मदीना गांव में ट्रैक्टर चला चुके हैं। 

PunjabKesari

वहीं जब गगाना गांव में यात्रा खत्म हुई तो दीपेंद्र ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे। इसके वह पत्रकारों से रूबरु हुए और उनके सवालों के जवाब दिए। लेकिन इस दौरान दीपेंद्र से प्रेस की तरफ से बार-बार पानी को लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर दीपेंद्र ने हाथ जोड़ कर झुकते हुए कहा बसर करो बच्चे की जान लोगे क्या। 

PunjabKesari

बरौदा हल्के में दीपेंद्र हुड्डा की यात्रा पहुंचते ही जनसैलाब उमड़ा, जिसको कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस चिलचिलाती धूम में इतना प्यार और समर्थन देने के लिए आप सब का धन्यवाद। साथ ही हुड्डा ने कहा कि जब से हरियाणा मांगे हिसाब के तहत कांग्रेस पार्टी ने सवाल पूछे हैं, पूरी भाजपा में तिलमिलाहट है। भाजपा सरकार ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। अगर भाजपा सरकार ने हिसाब नहीं दिया तो अक्टूबर में प्रदेश की जनता इनका हिसाब चुकता कर देगी। 

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में बरोदा से लेकर सोनीपत और पूरा हरियाणा दुर्दशा का शिकार हुआ है। बरोदा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अनेक वादे किये थे लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश की बीजेपी सरकार पर सवालों की बौछार करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने पूछा कि बरोदा में जलभराव की काफी समस्या रहती है, बारिश के पानी की निकासी का क्या हुआ? नहरी पानी कम क्यों आ रहा है? हर गांव में जलापूर्ति की समस्या है वो दूर क्यों नहीं हुई? बुटाना में यूनिवर्सिटी कहां गयी? बरोदा भैंसवाल में गर्ल्स कॉलेज का क्या हुआ? आईएमटी बननी थी, उसका क्या हुआ? राईस मिल का क्या हुआ? कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय पूरे हरियाणा में 81 किलोमीटर मेट्रो बनी और 4 शहर मेट्रो से जुड़े। क्या कारण है कि बीजेपी के 10 साल में यहाँ मेट्रो का एक खंबा भी नहीं बन पाया?

उन्होंने भाजपा सरकार से 15 सवाल दोहराते हुए पूछा कि दिल्ली के तीन तरफ बसे हरियाणा में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी क्यों है? देश में सर्वाधिक महंगाई हरियाणा में क्यों है? देश में सबसे ज्यादा अपराध दर हरियाणा में क्यों है? हरियाणा में हजारों करोड़ के घोटाले क्यों? जनविरोधी पोर्टलों से हरियाणा बेहाल क्यों? अग्निपथ और कौशल निगम के तहत पक्की नौकरियां खत्म क्यों? भाजपा काल बना किसानों का काल क्यों? दलित, पिछड़ों की उपेक्षा और उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन क्यों? खेलों में अग्रणी हरियाणा नशे में नंबर 1 बना क्यों? गरीब, बाहरी कॉलोनीवासी और श्रमिक बदहाल क्यों? हरियाणा में शिक्षा तंत्र बर्बाद क्यों? हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का दिवालिया पीटा क्यों? बच्चों बेटियों समेत हर वर्ग को न्याय की बजाय लठियाँ क्यों? हरियाणा की अर्थव्यवस्था विकास की पटरी से उतरी क्यों? 2014 और 2019 के घोषणा पत्र को भाजपा भूली क्यों?  

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है कि हरियाणा के नौजवान का भविष्य, हरियाणा के किसान का सम्मान, हरियाणा की बेटियों का मान-सम्मान, हरियाणा में संविधान, हरियाणा में जय जवान, जय किसान, जय संविधान का नारा बचना चाहिए। हरियाणा को आगे लेकर जाने की लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे। इस दौरान पदयात्रा में सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!