Decision: हरियाणा कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष पर फैसला आज, हुड्‌डा के अलावा इन नेताओं के नाम आगे

Edited By Isha, Updated: 29 Nov, 2024 02:56 PM

decision on haryana congress leader of opposition today

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी अब तक अपने नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं कर पाई है। इस कड़ी में आज यानी 29 नवंबर शुक्रवार को कांग्रेस ने चुनाव में मिली हार पर मंथन करने के लिए मीटिंग बुलाई गई है। बैठक के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी

चंडीगढ़: हरियाणा में कांग्रेस पार्टी अब तक अपने नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं कर पाई है। इस कड़ी में आज यानी 29 नवंबर शुक्रवार को कांग्रेस ने चुनाव में मिली हार पर मंथन करने के लिए मीटिंग बुलाई गई है। बैठक के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी को बुलाया है। बैठक में हरियाणा के साथ महाराष्ट्र की हार पर भी चर्चा की जाएगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बैठक में हार पर मंथन करने के बाद आज हरियाणा कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष का भी चयन कर लिया जाएगा।


हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर चार नाम की चर्चाएं तेज हैं। इन नेताओं में रघुबीर कादियान, पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, अशोक अरोड़ा और चंद्रमोहन बिश्नोई का नाम शामिल है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रदेश प्रधान उदयभान को हटाया जा सकता है, उनकी जगह किसी दूसरे नेता को भी मौका मिलने की संभावना है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 37 सीटों पर कब्जा किया था। भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटें हासिल हुई थीं। प्रदेश में कांग्रेस को 39.1 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। बीजेपी को 39.9 प्रतिशत वोट पर प्रदेश में जीत हासिल हुई थी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!