हिसार : पाक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति की जमानत पर फैसला जल्द

Edited By Isha, Updated: 19 Oct, 2025 09:13 AM

decision on bail of jyoti arrested on charges of pak espionage soon

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका पर पर अब 23 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाएगा। शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत में इन कैमरा प्रोसिडिंग

हिसार: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका पर पर अब 23 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाएगा। शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत में इन कैमरा प्रोसिडिंग हुई जिससे यह नहीं पताचल पाया कि कोर्ट में क्या हुआ और आगे क्या होगा।

अदालत ने वकीलों की दलील सुनने के बाद इस केस में फैसला सुनाने के लिए 23 अक्टूबर का दिन तय किया है।  ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि सीक्रेट एक्ट की धारा 3 यह कहती है कि अगर किसी ने डिफेंस से जुड़ी चीजों का प्लान, मैप या मॉडल बनाया है तो  उसके लिए यह धारा यूज होती है। इस मामले में 14 साल तक की सजा का प्रावधान है। वहीं  सरकार को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने पड़ते हैं, ताकि लोग पहले से ही उस बारे में सजग रहे। पुलिस की फाइंडिंग में ऐसा कुछ नहीं है। चार्जशीट में यह नहीं बताया कि उसने ऐसा कौन सा प्रतिबंध तोड़ा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!