मातम में बदली शादी खुशियां, दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की हुई मौत, अगले महीने होनी थी शादी

Edited By Manisha rana, Updated: 04 May, 2022 02:46 PM

death of a young man who went to bathe with friends

बुड़िया क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में सोमनदी में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंचे...

यमुनानगर :  बुड़िया क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में सोमनदी में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि मृतक राजेश मेहनत मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि अगले महीने ही युवक की शादी होनी थी और घर में इसकी तैयारी चल रही थी, लेकिन खुशियों से पहले ही घर में मातम पसर गया। मंगलवार को ईद और भगवान परशुराम जयंती की छुट्टी थी। ऐसे में राजेश अपने दोस्तों के साथ सोमनदी में नहाने गया। इस दौरान राजेश अधिक गहराई में चला गया और वह डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। 

वहीं हादसे की सूचना परिजनों, पुलिस व गोताखोरों को दी गई। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। आज उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!