जहरीले पदार्थ के सेवन से अधेड़ की मौत, घर पर ही कर रहा था सेवन

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Aug, 2020 01:08 PM

death of a blind person due to consumption of poisonous substance

दादरी जिले के गांव नौरंगाबास जाटान निवासी अधेड़ की संदिग्ध हालातों में जहरीले के पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। सूचना मिलते ही झोझू कलां थाना...

चरखी दादरी : दादरी जिले के गांव नौरंगाबास जाटान निवासी अधेड़ की संदिग्ध हालातों में जहरीले के पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। सूचना मिलते ही झोझू कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार गांव नौरंगाबास जाटान निवासी करीब 55 वर्षीय अजीत सिंह ने रविवार दोपहर के समय घर पर ही जहरीले पदार्थ को सेवन कर लिया। परिजनों ने बेसुध हालत में बुजुर्ग को दादरी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक अजीत के बेटे के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्ऱवाई अमल में की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!