नहर में नहाने गए दोस्तों पर जानलेवा हमला, सीएम की रैली के बाद गए थे सभी दोस्त

Edited By Vivek Rai, Updated: 15 May, 2022 07:10 PM

deadly attack on friend who went to bathe in canal

यमुनानगर के बुडिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब यमुना नहर में नहाने गए युवकों पर तीन दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की रैली के बाद दस दोस्तों का समूह नहर में नहाने के लिए गया था। उसी दौरान वहां पहुंचे लोगों ने उन पर...

यमुनानगर(समित):  यमुनानगर के बुडिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब यमुना नहर में नहाने गए युवकों पर तीन दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की रैली के बाद दस दोस्तों का समूह नहर में नहाने के लिए गया था। उसी दौरान वहां पहुंचे लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जान बचाने के लिए कुछ युवक नहर में कुद गए । लेकिन हमलावर उनपर पत्थरों से हमला करते। वहीं पांच युवकों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। इस दौरान हमलावरों ने युवकों की गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रेस्त कर दी।

वहीं परिजनों का आरोप है कि 2 साल पहले दूसरे पक्ष के लोगों के साथ उनका झगड़ा हुआ था। जिसका मामला अदालत में चल रहा है। इसी में 2 दिन बाद गवाही थी। उसी मामले को लेकर रंजिश के तहत हमला किया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!