दहेज के दानव ने ली महिला की जान, ज़हर देकर की महिला हत्या

Edited By kamal, Updated: 07 Apr, 2019 10:57 PM

dahaj s demon killed woman poisoned woman s murder

कैथल में दहेज के लोभियों ने एक विवाहिता को दहेज के लिए जहर देकर मारने का मामला सामने आया है...

कैथल (जोगिंद्र कुंडू): कैथल में दहेज के लोभियों ने एक विवाहिता को दहेज के लिए जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। सूचना के अनुसार जठलाना निवासी रजनी का विवाह दयोहरा निवासी विक्रम का विवाह 2012 में हुआ था और सुसराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही रजनी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। इसी बीच कई बार पंचायती तौर पर समझौता भी हुआ लेकिन उनकी प्रताड़ना कम नहीं हुई।

PunjabKesari, woman, poison, murder

जिसके बाद रजनी के ससुराल से फोन आया कि उसने जहर पी लिया है। जिसे वह निजी अस्पताल लेकर जा रहे हैं। वहीं जब पीड़ित के परिजनों वहां पहुंचे तो रजनी मृत मिली। मृतका की मां संतोष के अनुसार सुसराल पक्ष के लोग दहेज के लिए वेश्या वृत्ति के लिए भी दबाब डालते है। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार हुआ है और खोमश करने के लिए उनकी बेटी का गला घोंट कर हत्या की है।

PunjabKesari,woman, poison, murder

पुलिस ने मृतिका रजनी के पति विक्रम सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है और जल्दी उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!