दादरी शिक्षक हत्याकांड : CIA-2 ने मामले का मुख्य आरोपी अवैध हथियारों सहित दबोचा, लंबे समय से था फरार

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Aug, 2026 01:49 PM

dadri teacher murder case cia 2 nabs main accused with illegal weapons long ab

शिक्षक ललित हत्याकांड में वांछित और इनामी बदमाश को चरखी दादरी पुलिस की CIA-2 टीम ने

चरखी दादरी (पुनीत) : शिक्षक ललित हत्याकांड में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को चरखी दादरी पुलिस की CIA-2 टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी गांव खेड़ी बूरा पहाड़ी क्षेत्र से गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, CIA-2 की टीम गांव खेड़ी बूरा के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ घूम रहा है और उसके पास पिस्टल भी है। टीम ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। इसी दौरान कच्चे रास्ते पर बाइक फिसलने से आरोपी गिर गया और उसके पैर में चोट लग गई। पुलिस टीम ने मौके पर ही उसे काबू कर लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, दो जिंदा राउंड और एक मैगजीन बरामद हुई। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी शिक्षक ललित की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में लंबे समय से वांछित था। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में उसकी अहम भूमिका थी और वह मामले का मुख्य आरोपी एवं प्रमुख साजिशकर्ता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
 
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!