हैवानियत की हदें पार: कार में 2 नाबालिग बहनों के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Edited By Isha, Updated: 08 Jan, 2026 04:13 PM

crossing the limits of brutality two men raped two minor sisters in a car

जिले में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दो युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता बहनें कक्षा 8वीं और 9वीं कक्षा की छात्रा हैं। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता बहनों का बयान दर्ज किया है। महिला पुलिस ने दोनों

सिरसा: जिले में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दो युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता बहनें कक्षा 8वीं और 9वीं कक्षा की छात्रा हैं। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता बहनों का बयान दर्ज किया है। महिला पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी एक बेटी (15) वर्ष की और दूसरी (16) साल की है। दोनों बेटियों का बंटी और अनिल नामक युवक से मोबाइल फोन पर अक्सर बातचीत होती थी। नवंबर 2025 में दोनों युवक उन्हें जबरन एक जगह पर ले गए और डरा धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि धमकी के डर से बेटियों ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद दोनों युवकों ने उन्हें फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर दोनों बेटियों ने हिम्मत जुटाकर अपने घरवालों को आप बीती बताई। इस घटना के संबंध में जांच अधिकारी एवं महिला थाना प्रभारी सुनीता रानी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!