Edited By Manisha rana, Updated: 04 May, 2026 12:32 PM

जींद शहर के एक अस्पताल के संचालक डॉक्टर से व्हाट्सएप कॉल करके बदमाशों द्वारा 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। यह फोन कॉल व्हाट्सएप के माध्यम से शुक्रवार शाम को 4 से 5 बजे तक आई।
जींद : जींद शहर के एक अस्पताल के संचालक डॉक्टर से व्हाट्सएप कॉल करके बदमाशों द्वारा 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। यह फोन कॉल व्हाट्सएप के माध्यम से शुक्रवार शाम को 4 से 5 बजे तक आई। बदमाशों ने पैसे नहीं देने पर डॉक्टर को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)