ईंट मारकर चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट, केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 05 Feb, 2020 09:12 AM

cousin killed by killing brick case filed

दादरी जिले के गांव पिचौपा खुर्द में सोमवार रात्रि खेतों में युवक शव मिला है। जानकारी मिलते ही गांव अटेला कलां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल में भिजवाया।

भिवानी : दादरी जिले के गांव पिचौपा खुर्द में सोमवार रात्रि खेतों में युवक शव मिला है। जानकारी मिलते ही गांव अटेला कलां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल में भिजवाया। इस सम्बंध में परिजनों ने मृतक के चचेरे भाई पर ही हत्या करने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पिचौपा खुर्द निवासी करीब 24 वर्षीय सुमित अपने चचेरे भाई वेदपाल के साथ खेतों में गया हुआ था। परिजनों का आरोप है कि वहां शराब के नशे में उन दोनों की कहासुनी भी हुई जिसके बाद वेदपाल ने सुमित पर ईंट से वार कर दिया। चोट लगते ही सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब सुमित का पिता कृष्ण खेत में पहुंचा। तभी, उसने देखा कि वेदपाल सुमित की लाश को घसीटकर कही फैंकने जा रहा था। सुमित को पिता को आता देख वेदपाल मौके से फरार हो गया। 

मृतक के पिता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस मौके  पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल में भिजवाया।  पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस सम्बंध में मृतक के पिता कृष्ण कुमार के बयान पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!