टूल डाउन, पेन डाउन हड़ताल पर निगम कर्मचारी, प्रदेशभर में प्रभावित होगी सफाई व्यवस्था

Edited By Vivek Rai, Updated: 23 May, 2022 04:19 PM

corporation employees on tool down pen down strike

नगर पालिका कर्मचारी संघ की ओर से हरियाणा के करनाल में 2 दिवसीय हड़ताल शुरू की गई है। इस हड़ताल में शामिल होने सभी 11 नगर निगमों, 21 परिषदों व 58 नगरपालिकाओं के हजारों कर्मचारी करनाल पहुंचे हैं। 19 मांगों को लेकर टूल डाउन, पेन डाउन हड़ताल कर रहे...

करनाल(ब्यूरो): नगर पालिका कर्मचारी संघ की ओर से हरियाणा के करनाल में 2 दिवसीय हड़ताल शुरू की गई है। इस हड़ताल में शामिल होने सभी 11 नगर निगमों, 21 परिषदों व 58 नगरपालिकाओं के हजारों कर्मचारी करनाल पहुंचे हैं। 19 मांगों को लेकर टूल डाउन, पेन डाउन हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने सरकार और विभाग पर वायदा खिलाफी करने के साथ ही लंबित मांगें पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रदेशभर में सफाई व्यवस्था पर भी काफी असर पड़ेगा।

नगरपालिका प्रदेश सचिव शारदा ने कहा कि लंबित मांगो को लेकर पिछले 2 साल से सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 मई को हुई बातचीत में भी निकाय मंत्री बीच में ही चले गए थे। सरकार को समस्याओं पर चर्चा के बाद समाधान देना चाहिए था।

इन मांगों को लेकर हो रही हड़ताल

हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें भी फ्रंट लाइन कर्मचारी के तौर पर 50 लाख रुपए का बीमा दिया जाए। एक्सग्रेसिया को बहाल किया जाए। इसी के साथ पुरानी पेंशन स्कीम फिर से लागू होनी चाहिए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के साथ ही कौशल रोजगार निगम विभाग बंद करने की मांग भी कर्मचारियों द्वारा उठाई जा रही है।नगरपालिका संघ के पूर्व प्रधान सुभाष ने बताया कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की कई मांगे हैं। जो अभी तक सिरे नहीं चढ़ी है। अब दो दिन की हड़ताल पर हैं। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। जोखिम भत्ता दिए जाने की मांग है। प्रदेश के 40 हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल से कामकाज पर पूरा असर पड़ेगा। सरकार से अपील है कि जनता के हित में इस काम को जल्दी से जल्दी निपटाया जाए। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!