सितम्बर में प्रकाशित मतदाता सूचियों पर ही होंगे निगम चुनाव

Edited By Isha, Updated: 24 Nov, 2020 10:18 AM

corporation elections will be held on voter lists published in september

प्रदेश के तीन नगर निगमों के चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों की ओर से सरगर्मियां तेज हो गई हैं।  यह चुनाव अम्बाला, पंचकूला व सोनीपत नगर निगमों के होने हैं। राज्य चुनाव आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया का काम तेजी से चल रहा है,जिसमें 27...

चंडीगढ़: प्रदेश के तीन नगर निगमों के चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों की ओर से सरगर्मियां तेज हो गई हैं।  यह चुनाव अम्बाला, पंचकूला व सोनीपत नगर निगमों के होने हैं। राज्य चुनाव आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया का काम तेजी से चल रहा है,जिसमें 27 नवम्बर तक मतदाता सूचियों को वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह चुनाव सितम्बर में प्रकाशित मतदाता सूचियों के आधार पर ही होगा। 

मसलन, राज्य चुनाव अधिकारी की ओर से नए मतदाताओं को जोडऩे हेतु वोट बनवाने का जो शैड्यूल जारी किया गया है उसका प्रकाशन जनवरी-2021 में हो पाएगा। ऐसे में अब निगम चुनाव में नए वोटर वोट नहीं डाल पाएंगे। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक यदि दिसम्बर में कोविड का संक्रमण नहीं बढ़ा और तीनों जिलों के उपायुक्तों की ओर से हरी झंडी मिलती है तो जनवरी तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली लाएगी। चुनाव हेतु आयोग को करीब 25 दिन का समय जरूरी होता है, जो मतदाता सूचियों का काम खत्म होने के बाद से शुरू होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!