कंपनी की महिला अधिकारी मॉल की 5वीं मंजिल से कूदी, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 May, 2026 09:08 PM

corporate senior executive committed suicide

सेक्टर-65 स्थित वर्ल्ड मार्क मॉल की पांचवीं मंजिल से एक विवाहिता ने कूदकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता आदित्य बिरला कंपनी में सीनियर अकाउंट एक्जिक्यूटिव के पद पर कार्यरत थी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-65 स्थित वर्ल्ड मार्क मॉल की पांचवीं मंजिल से एक विवाहिता ने कूदकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता आदित्य बिरला कंपनी में सीनियर अकाउंट एक्जिक्यूटिव के पद पर कार्यरत थी। सेक्टर-65 थाना पुलिस, एफएसएल, फिंगरप्रिंट और सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के परिजनों ने ससुराल जनों पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और कुछ ही घंटों के दरमियान आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, यूपी के देहरादून निवासी 32 वर्षीय जागृति बारी सिंघल गुड़गांव में वर्ल्ड मार्क मॉल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आदित्य बिरला कंपनी में नौकरी करती थी। जागृति ने 22 नवंबर 2023 को मेरठ सराफा बाजार निवासी सीए अमित सिंघल से शादी की थी। शादी के बाद से वह रोजाना मेरठ से गुरुग्राम आकर ड्यूटी करती थी। जागृति के भाई हार्दिक बारी ने बताया कि दोनों की मुलाकात कॉमन फे्रंड के जरिए हुई थी। अलग-अलग जाति से होने के बावजूद परिवारों की सहमति से शादी हुई थी। भाई हार्दिक का आरोप है कि जागृति की पूरी सैलरी उसका पति अमित अपने पास रख लेता था और खर्च के लिए पर्याप्त रुपये भी नहीं देता था। मां शालू ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले बेटी को परेशान करते थे। रोज मेरठ से गुरुग्राम आने-जाने से वह मानसिक व शारीरिक परेशानी झेल रही थी। घरेलू कलह व प्रताडऩा से तंग आकर जागृति ने बुधवार की दोपहर पांचवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी पति अमित सिंघल को गिरफ्तार कर लिया।

 

मामले में सेक्टर-65 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामबीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर पति अमित सिंघल व अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी अमित सिंघल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच एएसआई अशोक कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!