नगर निगम के पूर्व अधिकारी को हुआ कोरोना वायरस, निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी थे सम्पर्क में

Edited By Isha, Updated: 10 Apr, 2020 04:31 PM

corona virus caused to former municipal officer

हिसार शहर में एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है हालांकि ये मरीज गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती है और वहीं उसका सैंपल पॉजिटिव आया है। मगर इस बार हिसार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कोरोना का ये मरीज

हिसार (विनोद)- हिसार शहर में एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है हालांकि ये मरीज गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती है और वहीं उसका सैंपल पॉजिटिव आया है। मगर इस बार हिसार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कोरोना का ये मरीज नगर निगम का पूर्व अधिकारी है और ये 63 वर्षीय बुजुर्ग शहर की डीसी कॉलोनी में रहता है। बताया जाता है कि वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और हिसार के जिंदल अस्पताल में भी उसका इलाज चला था।

जिंदल अस्पताल में रहते भी मरीज का सैंपल लिया गया था लेकिन तब मरीज की रिपोर्ट नेगिटव आयी थी। हालत बिगडऩे पर मरीज को अप्रैल की शुरुआत में ही हिसार से गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। इस दौरान उनके सम्पर्क में काफी लोग आए। नगर निगम से जुड़े कुछ अधिकारी व कर्मचारी भी उनके सम्पर्क में थे। फिलहाल जिला स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के घर के पास वाले इलाके को सील कर दिया है और लगभग 20 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इसमें मरीज के परिजन और 5 नगर निगम कर्मचारी भी शामिल हैं। विभाग अब तक 8 व्यक्तियों का सैम्पल लिया जा चुका है और बाकि सैम्पल भी जल्द लिये जायेंगे।

स्वास्थ्य विभाग कोरोना पॉजिटिव मरीज के निवास स्थान के आसपास मौजूद 100 से अधिक घरों की रिपोर्ट तैयार कर रही है। जरूरत के हिसाब से लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। फिलहाल उस इलाके में बाहरी लोगों की आवाजाही रोक दी गयी है और प्रशासन ने कहा है कि यहां रहने वाले लोागें को राशन, भोजनपानी आदि की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!