किसानों को कर्जमाफी के नाम पर बरगला रही कांग्रेस: राजकुमार सैनी

Edited By Deepak Paul, Updated: 24 Dec, 2018 10:24 AM

congress riding on farmers  debt waiver rajkumar saini

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि 70 साल तक देश के किसान व गरीब को बेकारी व गरीबी के दलदल में धकेलने वाली कांग्रेस आज कर्जमाफी के नाम पर सत्ता के लिए बरगला रही है। सांसद राजकुमार सैनी रविवार को झज्जर अनाजमंडी परिसर...

झज्जर(मनोज): लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि 70 साल तक देश के किसान व गरीब को बेकारी व गरीबी के दलदल में धकेलने वाली कांग्रेस आज कर्जमाफी के नाम पर सत्ता के लिए बरगला रही है। सांसद राजकुमार सैनी रविवार को झज्जर अनाजमंडी परिसर में लोकतंत्र बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दी और अंग्रेजों के खिलाफ लड़े उनके नाम पर आज कहीं संस्थान नहीं हैं जबकि अंग्रेजों के तलवे चाटने व अंग्रेजों के लिए मुखबरी करने वाले सर की उपाधि व मरूबों के मालिक बने बैठे हैं।

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी एस.सी., बी.सी. को नौकरियों में वो हिस्सा देगी जिन्हें एक जाति के लोग 50 साल से भेदभाव कर खा गए हैं। उनकी लड़ाई व्यवस्था परिवर्तन की है किसी जाति विशेष के खिलाफ नहीं है। लड़ाई केवल असमानता व दादागिरि के खिलाफ है। जिनकी संख्या मात्र 10 प्रतिशत है वे नौकरियों में 55 प्रतिशत की हिस्सेदारी लिए हुए हैं जबकि हिस्सेदारी 10 प्रतिशत बनती है। पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है लेकिन नौकरियों में 11.23 प्रतिशत हिस्सेदारी ही 50 वर्षों के दौरान मिली है। देश में एक ही परिवार ने 55 वर्षों तक राज किया है

 लेकिन देश के उन 80-80 साल के नेताओं के लिए शर्म व लज्जा का विषय है जो राहुल के पैर छूते हैं। रैली की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजराज यादव ने की और राष्ट्रीय महासचिव डा. अशोक दीक्षित, राजनैतिक सलाहकार पंडित हरि शमशेर कौशिक, प्यारेलाल कटारिया आदि ने भी संबोधित किया। उधर रैली के बाद सांसद राजकुमार सैनी ने शहर में स्व. श्रीभगवान व डा. बलबीर सिंह सैनी के निधन पर उनके घर जाकर परिजनों के साथ दुख सांझा किया। रैली में किशनलाल पांचाल, सुरेन्द्र रोहिला बहादुरगढ़, रत्न प्रजापति, तरूण शर्मा बादली, राहुल किराड झज्जर, पार्षद कमल सैनी, मंगत सैनी, राजबाला सैनी, सुखबीर जांगड़ा, ब्रजेश राजपूत रोहतक, मधुसुदन यादव जिलाध्यक्ष रेवाड़ी सहित बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!