Edited By Vivek Rai, Updated: 23 May, 2022 07:53 PM
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रैस वार्ता करके आठ पूर्व विधायकों को पार्टी में शामिल करने की बात कही गई। इस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने तंज कसते हुए कहा कि मुद्दों के अभाव में यह कांग्रेस का राजनीतिक प्रपंच है।
चंडीगढ़(धरणी): कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रैस वार्ता करके आठ पूर्व विधायकों को पार्टी में शामिल करने की बात कही गई। इस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने तंज कसते हुए कहा कि मुद्दों के अभाव में यह कांग्रेस का राजनीतिक प्रपंच है। वरना कोई भी राजनीतिक दल अपने ही लोगों को पार्टी में शामिल करने की बात क्यों करेगा। प्रवीण आत्रेय ने कहा कि जिन लोगों के कांग्रेस में शामिल होने की बात कही गई है उनमें से अधिकतर तो कांग्रेस में ही काम कर रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह ड्रामा मुद्दों के अभाव में केवल ख़बर बनाने के लिए किया गया है या यह बताने के लिए कि अब कांग्रेस अध्यक्ष बदल गया है। क्यों कि अधिकांश लोग भुपेंद्र सिंह हुड्डा के गुट से सम्बन्ध रखते हैं और विरोधी गुट का अध्यक्ष होने की वज़ह से भुपेंद्र सिंह हुड्डा के इशारे पर पूर्व अध्यक्ष के विरुद्ध असहयोग आन्दोलन पर थे। प्रवीण आत्रेय ने कहा इस घटना के बाद यदि मुद्दों के अभाव में कांग्रेस भुपेंद्र सिंह हुड्डा या दीपेंद्र हुड्डा को ही कांग्रेस में शामिल करने की ख़बर प्रसारित करवा दें। तो किसी को भी आश्चर्य नहीं होगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)