कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देश की एकता, समानता और जनसेवा की भावना पर आधारित :धर्मपाल गुप्ता

Edited By Isha, Updated: 08 Nov, 2025 06:52 PM

congress party s ideology is based on the spirit of unity

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी शैलजा से आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट धर्मपाल गुप्ता ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर मुलाकातकी

चंडीगढ (चन्द्र शेखर धरणी ): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी शैलजा से आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट धर्मपाल गुप्ता ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर मुलाकातकी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

 

मुलाकात के दौरान धर्मपाल गुप्ता ने प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, पार्टी संगठन की वर्तमान स्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देश की एकता, समानता और जनसेवा की भावना पर आधारित है, जिसे घर-घर तक पहुँचाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और आम नागरिकों की आवाज रही है, इसलिए पार्टी के हर सिपाही को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएँ सुननी और उनके समाधान के लिए आवाज उठानी चाहिए।

 

धर्मपाल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में संगठन को और मज़बूत करने के लिए वे सतत प्रयासरत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का काम तेज़ गति से किया जाएगा। इस अवसर पर कुमारी शैलजा ने प्रदेश स्तर पर पार्टी की आगामी रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने और युवाओं को जोड़ने जैसे विषयों पर भी विशेष चर्चा की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!