"कांग्रेस पार्टी आखिरी पड़ाव पर, प्रदेश ही नहीं देश भी जल्द होगा कांग्रेस मुक्त", मोहन लाल बड़ौली

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 14 Nov, 2024 08:08 PM

congress party is at its last stage not only the state but also the country

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को तीव्रता देने के लिए गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली रोहतक पहुंचे। प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को तीव्रता देने के लिए गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली रोहतक पहुंचे। प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आखिरी पड़ाव पर है और समाप्ति की ओर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि जल्द ही पूरा देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के पास ना कोई नेता है और ना ही नीति है। नेतृत्व विहीन कांग्रेस पार्टी की आपसी लड़ाई अब परिवार की लड़ाई तक पहुंच गई है। श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक दल ना होकर सिर्फ पारिवारिक पार्टी बनकर रह गई है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज सदस्यता अभियान को लेकर जिला के कार्यकर्ताओं से संवाद किया और हर बूथ पर 250 से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 1966 के बाद हरियाणा में किसी भी पार्टी की तीसरी बार लगातार सरकार नहीं बनी थी, लेकिन इस बार हरियाणा की जनता और कार्यकर्ताओं ने इतिहास रचते हुए प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनाने में प्रदेश के सामाजिक और गैर राजनीतिक संगठनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। रोहतक में 814 बूथ है और हर बूथ पर 250 लोगों को पार्टी से जोड़ना है। सदस्यता अभियान में पूरी पारदर्शिता रखी गई है। ऑन लाइन लाइन कोई भी व्यक्ति इसे देख सकता है। उन्होंने कहा कि अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता ले ली है और जल्द ही हम 50 लाख के टारगेट को पूरा कर लेंगे। पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं और लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर प्राथमिक सदस्य बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का मकसद मजबूत संगठन खड़ा करना है।

कार्यकर्ता 2029 की जीत के लिए अभी से जुट गए हैं

पत्रकार के एक सवाल पर बोलते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि अब हम 2029 के चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इस विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर हमारी जीत हुई है। हारी हुई 42 विधानसभा सीटों पर अगले चुनाव में कमल खिले इसके लिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक चुनाव होता है तो हम अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाते हैं।
पत्रकार के सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि अभी संगठन का कार्य चल रहा है। नई ज्वाइनिंग नहीं कराई जा रही, सिर्फ साधारण सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा और इसके बाद बूथ कमेटी का चुनाव होगा, जिला व प्रदेश का चुनाव होगा।

पार्टी छोड़ने वालों ने अपना स्थान स्वयं समाप्त किया

पार्टी छोड़कर गए कार्यकर्ताओं के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं उन्होंने अपना स्थान स्वयं समाप्त किया है। हर विधानसभा के हिसाब से हमने चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के अलावा संगठन के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया है और सूची तैयार हो चुकी है। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व ही विचार करेगा। नगर निगम चुनावों के विषय में पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हर तरह के चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है।

हार से उबरने के लिए कांग्रेस के लोग ले रहे खाद का सहारा

डीएपी खाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव की हार पच नहीं रही है। हार से उबरने के लिए कांग्रेस के लोग खाद का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खाद को लेकर स्थिति खराब नहीं है। खाद विक्रेताओं के पास हर समय खाद उपलब्ध है और खाद को लेकर किसी भी किसान को कोई समस्या नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने खाद को लेकर मुद्दा बनाने का प्रयास किया है।

आज संगठनात्मक बैठक में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, सदस्यता प्रदेश सह - संयोजक संदीप जोशी, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया प्रदेश मीडिया सह- प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, जिला सदस्यता प्रमुख मनमोहन गोयल, भाजपा नेता प्रदीप जैन, रमेश भाटिया, जिला परिषद की अध्यक्ष मंजू हुड्डा, नागेंद्र शर्मा, कप्तान जसिया, पूर्व विधायक सरिता नारायण, सत्यप्रकाश जरावता, जिला महामंत्री सुखबीर चंदेलिया व आशा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उदयभान मलिक, अभिनंदन भारद्वाज, सुरेश किराड, एडवोकेट वजीर खोखर, प्रतिभा सुमन, एडवोकेट राजबाला, वीर सिंह हुड्डा, महासिंह दलाल, सरदार कुलविंदर सिंह सिक्का सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और शक्ति केंद्र प्रमुख मौजूद रहे।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!