हरियाणा में कांग्रेस का खुला खाता, सैलजा ने हासिल की जीत... अशोक तंवर को सवा 2 लाख वोटों से हराया

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2024 06:00 PM

congress opens its account haryana selja won

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। जिसमें सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा जीत गई हैं। उन्होंने BJP उम्मीदवार अशोक तंवर को करीब सवा 2 लाख वोटों से हराया।

सिरसाः  हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। जिसमें सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा जीत गई हैं। उन्होंने BJP उम्मीदवार अशोक तंवर को करीब सवा 2 लाख वोटों से हराया। इसके अलावा करनाल से BJP के मनोहर लाल खट्‌टर, फरीदाबाद से BJP के कृष्णपाल गुर्जर डेढ़ लाख, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह 43 से ज्यादा और रोहतक से दीपेंद्र हुड्‌डा 2 लाख से ज्यादा लीड ले चुके हैं। जिनकी जीत तय मानी जा रही है।

 

 

सोनीपत, गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। वहीं हिसार और अंबाला में कांग्रेस को बढ़त है। वहीं सिरसा और हिसार में कांग्रेसियों ने रिजल्ट से पहले ही जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!