हरियाणा में आज भी छाए रहेंगे बादल: 19 जिलों में आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट; हीटवेव-गर्मी से मिली राहत

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Jun, 2024 10:09 AM

clouds will remain in haryana today too alert thunderstorm and drizzle

हरियाणा में पिछले दो दिनों में हुए मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में तेज बारिश के बाद चंडीगढ़, अंबाला और रोहतक को छोड़कर अन्य 19 जिलों में आज भी बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ तेज...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में पिछले दो दिनों में हुए मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में तेज बारिश के बाद चंडीगढ़, अंबाला और रोहतक को छोड़कर अन्य 19 जिलों में आज भी बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

19 जिलों में आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगह बूंदाबांदी और बारिश भी देखने को मिल सकती है।

बता दें कि बारिश और बादलवाई के कारण कई जिलों में तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट हुई हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में 37.5, हिसार में 41.2, करनाल में 32.8, नारनौल में 38.2, रोहतक में 40.1, भिवानी में 42.6, सिरसा में 43.8, चरखी-दादरी में 40.0, गुरुग्राम में 39.8, जींद में 36.7, कुरुक्षेत्र में 31.8, पलवल में 38.4, पंचकूला में 36.0, पानीपत में 34.9, रेवाड़ी में 40.9, सोनीपत में 35.4, यमुनानगर में 36.4 डिग्री सेल्सियस तामपान दर्ज किया गया है। इनमें अधिकांश जिलों में 5 से ज्यादा डिग्री की गिरावट हुई हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!