"कुमारी सैलजा करेंगी हरियाणा की राजनीति..." सांसद के चुनावी मायनों पर बीरेंद्र सिंह का बयान

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 16 Jun, 2024 03:47 PM

birendra singh s statement on kumari selja s electoral implications

हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह नरवाना पहुंचे। यहां पर बीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं कुमारी सैलजा के हरियाणा की राजनीति करने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने बयान दिया।

जींद (गुलशन चावला): हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह नरवाना पहुंचे। यहां पर बीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं कुमारी सैलजा के हरियाणा की राजनीति करने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसके मायने साफ है कि सैलजा की प्राथमिकता विधानसभा चुनाव लड़ने की थी, और सैलजा ने कहा था कि जो हाईकमान चाहेगा वो वही करेगी, अगर वो हाईकमान लोकसभा के लिए कहेगा तो वो लोकसभा लड़ेगी। बीरेंद्र सिंह का कहना है कि सैलजा का मन है कि वो हरियाणा की राजनीति करेंगी। उन्होंने कहा कि वो देश की राजनीति बहुत बार कर चुकी है। वो चार बार सांसद रह चुकी है, एक बार राज्यसभा में रही है और कई साल मंत्री रह चुकी हैं। अब कुमारी सैलजा हरियाणा की राजनीति करेंगी ये अच्छी बात है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह कई लोग और सीएम बनना चाहते है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हमेशा से एक पद्धति है कि कांग्रेस पार्टी कभी किसी को मुख्यमंत्री को लेकर नहीं चलती। छह, सात उम्मीदवार है जो अपने लोगों को कहेंगे कि वोट दो हम सीएम बनेंगे। अब ये कह दो वो बनेगा वो बनेगी जो दूसरे बनना चाहते है तो वो सोचेंगे गड़बड़ हो गई। भाजपा सत्ता से बाहर होगी कांग्रेस का राज बनेगा। कांग्रेस को लोगों को जोड़ने की प्रक्रिया तेज करनी होगी। ये लोकसभा के परिणाम ये इशारा नहीं करते कि परंपरागत कांग्रेस एक विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी संगठित होकर चुनाव लड़े। उसके कहीं ना कहीं संगठन का अभी भी अभाव है। संगठन बन कर पूरी ताकत से लड़ेंगे तो आज हरियाणा के अंदर बीजेपी या दूसरी पार्टी कोई जगह नहीं है। एक स्पष्ट बहुमत कांग्रेस को मिलेगा। अब कौन चुनाव अभियान चला रहे थे जिनको टिकट की इच्छा है। गांव में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, संगठन पदाधिकारी होते है। संगठन बनेगा तो इसके परिणाम अच्छे आते है।

वहीं कांग्रेस संगठन को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह कहा कि उम्मीद करते है कि पार्टी अब क्या फैसला लेती है। विशेष व्यक्ति पर संगठन छोडग़े तो जो उनके सहायक होंगे वो ही साथ रहेंगे। आज साधरण जो कांग्रेस है, जिनकी कांग्रेस की नीतियों में आस्था है वो पीछे नहीं छूटना चाहिए वो आगे होकर काम करेगा तब ही कांग्रेस मजबूत होगी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!