दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी हलचल: मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक शुरू, कई राज्यों के दिग्गज पहुंचे

Edited By Isha, Updated: 11 Jun, 2026 11:31 AM

congress meeting held in delhi

राजधानी दिल्ली में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के मुख्यालय में एक बेहद महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बुलाई गई है। इस हाई-प्रोफाइल बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन


नई दिल्ली(कमल कांसल): राजधानी दिल्ली में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के मुख्यालय में एक बेहद महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बुलाई गई है। इस हाई-प्रोफाइल बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर रहे हैं। बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रमों, आगामी चुनावों की तैयारियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर गंभीर मंथन शुरू हो चुका है।

इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए देश भर से AICC के महासचिव, विभिन्न राज्यों के प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दिल्ली पहुंचे हैं। बैठक में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में राव नरेंद्र सिंह, बी के हरिप्रसाद पहुंचे । बैठक स्थल पर इन दोनों नेताओं सहित देश भर के पार्टी कप्तानों की मौजूदगी यह साफ दर्शाती है कि कांग्रेस आलाकमान राज्यों के फीडबैक के आधार पर कोई बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है।


क्या है कांग्रेस का प्लान?
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के पीछे पार्टी का मकसद केवल आंतरिक समीक्षा नहीं, बल्कि एक आक्रामक राजनीतिक लाइन तय करना है। बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं देश के भीतर हाल ही में बदली राजनीतिक परिस्थितियों, विपक्षी एकजुटता और सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी रुख तय करने पर बात की जा रही है।जिन राज्यों में संगठन कमजोर है या जहां आंतरिक फेरबदल की जरूरत है, वहां नई ऊर्जा फूंकने की योजना बनाई जा रही है।आने वाले महीनों में होने वाले आंदोलनों, रैलियों और जनता के बीच जाने के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!