VIDEO: प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा पर फिर उठा सवाल, कोच ने मासूम से किया कुकर्म

Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Dec, 2017 07:17 PM

प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद बच्चों की सुरक्षा की चिंता हर मां-बाप को सता रही है। जब तक बच्चा घर नहीं आता तब तक मां-बाप को चैन नहीं आता लेकिन जब रक्षा करने वाले ही भक्षक बन जाए तो क्या होगा। यमुनानगर के रादौर में ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महीना...

रादौर(कुलदीप सैनी): प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद बच्चों की सुरक्षा की चिंता हर मां-बाप को सता रही है। जब तक बच्चा घर नहीं आता तब तक मां-बाप को चैन नहीं आता लेकिन जब रक्षा करने वाले ही भक्षक बन जाए तो क्या होगा। यमुनानगर के रादौर में ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महीना पहले नेशनल लेवल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन एक निजी स्कूल में किया गया था इसमें देशभर से स्कूली बच्चे अपने कोच के साथ भाग लेने आए थे। रेवाड़ी से भी एक बच्चों की टीम कोच के साथ आई थी। उस कोच ने अपनी ही टीम के 12 साल के मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्चे ने सारी बात अपने घरवालों को बताई तो परिवार ने हिम्मत से काम लेते हुए इसकी शिकायत पुलिस को दी।
PunjabKesari
रादौर एसएचओ गुरमैल सिंह ने कहा कि रेवाडी निवासी एक अभिभावक ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा रेवाड़ी के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। 8 से 12 नवंबर तक रादौर के एक निजी स्कूल में राष्ट्रीय स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था। इस दौरान उसका बेटा भी प्रतियोगिता में अन्य बच्चों व जिम्नास्टिक कोच नीतिन के साथ रादौर आया था। इस दौरान मौका पाकर जिम्नास्टिक कोच नीतिन ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया और उसको इस बात की जानकारी किसी अौर को देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस कारण उसका बेटा चुप रहा। प्रतियोगिता के बाद उसका बेटा  वापिस घर लौट आया और दोबारा रेवाड़ी में भी उसके बेटे के साथ जिम्नास्ट कोच नीतिन ने कुकर्म किया। जिसकी जानकारी उसके बेटे ने उन्हें दी। मामले को लेकर वह रेवाड़ी थाने गए और पुलिस को सूचना दी। 

रेवाडी पुलिस ने मामला रादौर से जुड़ा होने के कारण मामले को रादौर भेज दिया। आज पीड़ित बच्चे का सरकारी अस्पताल रादौर में मैडिकल करवाया और कुकर्म करने वाले जिम्नास्टिक कोच नीतिन को रेवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। कुकर्म व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब इस कोच को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!