Farmers Protest:  किसानों के दिल्ली कूच पर सीएम सैनी का बड़ा बयान, हरियाणा में एंट्री को लेकर रखी शर्त

Edited By Isha, Updated: 03 Dec, 2024 07:44 AM

cm saini s big statement on farmers march to delhi

हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे किसान आज यानी 12 दिसंबर रविवार को दिल्ली कूच कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की किसानों के दिल्ली कूच पर प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम सैनी ने मीडिया से बात करते

अंबाला: हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे किसान आज यानी 12 दिसंबर रविवार को दिल्ली कूच कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की किसानों के दिल्ली कूच पर प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों की सभी फसलें  MSP पर खरीदी जा रही हैं। प्रदेश में किसानों को तमाम सुविधाएं भी दी जा रही हैं। ऐसे में यहां पर किसान आंदोलन की जरूरत नहीं है।

शंभू और खनौरी बॉर्डर से पंजाब के किसान 6 दिसंबर को पैदल दिल्ली के लिए कूच करने वाले हैं। इसे लेकर हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। उन्हें कहा गया है कि हरियाणा में वह तभी एंट्री ले सकेंगे, जब उनके पास दिल्ली कूच की परमिशन होगी। किसानों को यह भी बताना होगा कि वह दिल्ली में कहां पर धरना देंगे। हरियाणा पुलिस ने किसानों को मीटिंग के लिए बुलाया है।  मीटिंग का न्योता अंबाला SP की तरफ से भेजा गया है। यह बैठक आज शाम करीब 4 बजे अंबाला में होगी। 

सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश में किसानों को हम MSP दे रहे हैं। कांग्रेस ने झूठ फैलाया था कि MSP बंद हो जाएगा। नरेंद्र मोदी लगातार MSP को बढ़ाकर देने का काम कर रहे हैं। फसलों को  MSP पर खरीदा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने किसानों को केवल बरगलाने का काम किया है। सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्ग के हितों का ध्यान रखा है। यही कारण है कि एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने महिला, युवा वर्ग, गरीब किसान का शोषण किया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!