प्रदेश स्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम में सीएम सैनी ने की शिरकत, कहा ये पूर्वजों को याद करने का दिन है

Edited By Saurabh Pal, Updated: 14 Aug, 2024 06:50 PM

cm saini participated in the state level partition horror day program

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, राज्यमंत्री सुभाष सुधा, स्वामी धर्मदेव जी महाराज सहित कई भाजपा...

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, राज्यमंत्री सुभाष सुधा, स्वामी धर्मदेव जी महाराज सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की प्रदर्शनी का भी सीएम सैनी अवलोकन किया। 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक भूमि पर विभाजन के विभीषिका दिवस मनाया जा रहा है। भारत के विभाजन में पूर्वजों को आज याद करने का दिन है। आज उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है। दुनिया में कहीं पर भी ऐसा नरसंहार ना हो। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसे सबसे बड़ी त्रासदी कहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विभाजन के पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज का दिन दुखद बंटवारे का दिन है।

PunjabKesari

सीएम ने बताया कि एक ऐसे अंग्रेज को भारत के विभाजन की जिम्मेदारी दी गई, जिसको भारत की संस्कृति का ज्ञान नहीं था। उसने भारत मां के सीने पर एक लकीर खींच दी। जिसके बाद लाखों लोगों ने पालायन किया, इस दौरान दंगा भड़क गया। उस दंगे में लाखों लोग मारे गए। अगर उसे हम याद करते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बंटवारे का समय भावुक होने वाला पल  था। छोटी सी एक लघु फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह बंटवारे में लोगों ने दंश कितने लोगों ने झेला है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार में महापुरुषों की जयंती संत प्रचार के माध्यम से मनाई जाती है। इसी कड़ी में आज या स्मृति दिवस भी मनाया जा रहा है। आज का यह राज्य स्तरीय आयोजन कुरुक्षेत्र की भूमि पर हो रहा है। विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों का विकसित भारत बनाने में बड़ा योगदान है। सैनी ने कहा कि देश के लोग विभाजन के समय आज भी दर्द को समझते हैं। आपसी प्यार के साथ आज देश आगे बढ़ रहा है।

200 करोड़ रुपए की लागत से जीटी रोड के पास स्मारक भी बनाया जा रहा है। 25 एकड़ भूमि पर अनुमान है कि 10 लाख लोग विभाजन का शिकार हुए थे। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि विभाजन पर कई लोग आज भी राजनीति करते हैं। समाज के लोगों ने अपना जीवन तपाया है। ऐसे लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंचनद स्मारक ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 51 लाख रुपए देने की घोषणा की 15 अगस्त का दिन हम सबके लिए ख़ुशी और सम्मान का दिन है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!