भूपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधा, बोले- प्रदेश में कर्जा लेने के सिवाय और कोई काम नहीं कर ही सैनी सरकार
Edited By Deepak Kumar, Updated: 18 Jan, 2026 04:28 PM

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार क्राइम और बेरोजगारी बढ़ रही है। हरियाणा में कई गैंग इस समय एक्टिव हो रही है और आए दिन वारदातें कर रही हैं। सरकार प्रदेश में कर्जा लेने के सिवाय और कोई काम नहीं कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज कुरुक्षेत्र पहुंचे है, वहां वह कुरुक्षेत्र में चल रहे कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करेंगे।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 21 जनवरी को कुरुक्षेत्र में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचेंगे। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पर तंज कसते हुए कहा कि महिपाल ढांडा को बोलते समय संयम रखना चाहिए। महिपाल ढांडा को समझना चाहिए कि अब वह रामलीला में काम नहीं कर रहे हैं। वह हरियाणा प्रदेश में मंत्री के पद पर हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने मनरेगा का सिर्फ नाम ही नहीं बदला है बल्कि पूरी योजना को ही खत्म करने का काम किया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

जेलों में भीड़ और स्टाफ की कमी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को लगाई फटकार... जानें क्या कहा

Haryana सरकार की खास पहल, करने चाहते है नांदेड़ साहिब की मुफ्त तीर्थ यात्रा, तो बस ऐसे करें आवेदन...

EV Revolution: हरियाणा में नई इमारतों के लिए बदले नियम, अब चार्जिंग की नो टेंशन... सरकार का बड़ा...

Haryana: अब घर का नक्शा पास कराना हुआ चुटकियों का काम; कार्यालयों के चक्करों से मिली मुक्ति...

खत्म हुआ इंतजार! हरियाणा को मिलेंगे 2500 नए पटवारी, लाल डोरा के कामों में आएगी रफ्तार

कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर महिला समेत 2 हादसे का शिकार, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; घास...

Kurukshetra: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, रौब दिखा बोला- शराब पीना मेरा...

कुरुक्षेत्र में पुत्रवधु से तंग आकर ससुर ने की आत्महत्या, वीडियो में बोला- जीना-हराम कर रखा, जमीन...

पिहोवा में दो शराब के ठेकों पर चोरों ने किया हाथ साफ, हजारों रुपये ले उड़े; CCTV में कैद हुई वारदात

'थार-लैपटॉप में बेटी की निशानी रख लेना', दंपती ने मासूम संग सुसाइड करने से पहले भाई को भेजे भावुक...