आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

Edited By Vivek Rai, Updated: 23 Jun, 2022 04:43 PM

cm manohar lal will reach delhi this evening will meet union ministers

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक दिवसीय दौरे के लिए आज दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। इसी के साथ एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान भी सीएम मनोहर...

दिल्ली(कमल कांसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक दिवसीय दौरे के लिए आज दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। इसी के साथ एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान भी सीएम मनोहर लाल मौजूद रह सकते हैं।

रात को हरियाणा भवन में ही रहेंगे सीएम मनोहर लाल

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आज शाम ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। शाम 6 बजे सीएम मनोहर लाल चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शाम 6.50 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राजधानी के दौरे पर मुख्यमंत्री दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। आज रात सीएम दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में ही रूकेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!