Haryana Top10 : सीएम मनोहर लाल ने कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाई दिवाली, प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 11 Nov, 2023 10:02 PM

cm manohar lal celebrated diwali with employees and security personnel

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया...

डेस्क : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने भी मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

जहरीली शराब पीने से अब तक 16 की मौत; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या,पुलिस लाचार...मास्टरमाइंड फरार

रियाणा में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अंबाला और यमुनानगर में अब तक जहरीली शराब का सेवन करने से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 

 

अंबाला छावनी : धमाके के बाद खंडहर में तब्दील हुआ मकान, एक की मौत 6 घायल, प्रशासन में हड़कंप

देर रात अंबाला छावनी में एक धमाका हुआ, जिसके बाद अंबाला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस अधिकारियों सहित एसडीएम भी पहुंचे। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और 6 गंभीर रूप से घायल हो गए।

‘तरकश से निकला तीर नहीं हो सकता वापस’, नीतीश कुमार के बयान पर सांसद अरविंद शर्मा का कटाक्ष

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं को लेकर दिया गया बयान उनके गले की फांस बना हुआ है। सभी नेता उस बयान को लेकर नीतीश कुमार पर कटाक्ष करने में लगे हुए हैं। 

चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर; हादसे में 2 की मौत 5 गंभीर रूप से घायल, मलबे में तब्दील हुआ मकान

अंबाला छावनी इलाके के न्यू शक्ति नगर में एक भयानक हादसा हो गया है। इस हादसे में 2 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं लोग 5 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस की माने तो उन्हें सूचना मिली थी कि मकान में सिलेंडर फट गया है।

ट्रक ने कार व पिकअप में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 3 की जिंदा जलने की आशंका, एक की मौके पर मौत

दिल्ली-जयपुर हाईवे एक भीषण हदसा हुआ है। इस भीषण हादसे में 3 लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है। वहीं एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिधरावली के पास टैंकर ने एक कार और पिकअप वाहन को टक्कर को मार दी।

एक ही दिन में महिला सहित तीन लोगों की हत्याओं से दहला रेवाड़ी, पुलिस में मची भागदौड़

दीपावली पर्व पर तीन निर्मम हत्याओं से रेवाड़ी पूरी तरह दहल गया है। रेवाड़ी में महिला सहित तीन लोगों की चाकू आदि से गोदकर निर्मम हत्याएं हुई है। जिससे पुलिस टीमों में भी भागदौड़ मच गई है। एक ही दिन हुई तीन हत्याओं से जिलावासी भयभीत हो गए हैं।

काली दीवाली मानाने को मजबूर ग्रामीण सफाई कर्मचारी, प्रदर्शन कर फूंका सरकार का पुतला

गोहाना-जींद रोड पर जवाहरलाल नेहरू पार्क पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को सड़क पर उतरकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी मांगों को लेकर अनदेखी का आरोप लगाया और जींद रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के निकट सरकार का पुतला फूंका। 

शूटर से 3 लाख में सौदा कर SSB के जवान ने ससुर की करवाई हत्या, पत्नी से विवाद के चलते हुई थी कहासुनी

शहर में 4 दिन पहले हुए फोटोग्राफर मोहनलाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही दामाद रामजस ने शूटर के जरिए करवाई थी। रामजस सशस्त्र सीमा बल (SSB) का जवान है।

पर्यावरण के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, सोनीपत में एक कंपनी ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में दी साइकिल

देश में त्योहारों का दौर है और आज पूरा देश दिवाली के जश्न में डूबा हुआ है। इसी बीच सोनीपत से भी एक सुखद खबर सामने आ रहा है। एक कंपनी के मालिक ने अपनी कर्मचारियों को तोहफे में साइकिल दी है, ताकि वे अपनी सेहत का ध्यान रख सकें और साथ में पर्यावरण को भी साफ-सुथरा रखा जा सके।

घरेलू कलह के भेंट चढ़ी एक और पत्नी, चाकू से वार कर पति ने उतारा मौत के घाट

जिले के धारूहेड़ा कस्बे में एक शख्स ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने पहले चुन्नी (दुपट्टे) से उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। इसके बाद फिर सांसे चलती रहने पर उसने चाकू से कई वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!