हरियाणा के इस जिले में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा AIIMS, कई राज्यों को मिलेगा फायदा

Edited By Isha, Updated: 27 Apr, 2025 11:31 AM

the state s biggest aiims will be built in this district of haryana

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बनने वाला AIIMS प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है इसके बनने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय सुविधाएं उपलब्ध होगी। इससे प्रदेश के 8 जिलों के अलावा राजस्थान के 2 जिलों

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बनने वाला AIIMS प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है इसके बनने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय सुविधाएं उपलब्ध होगी। इससे प्रदेश के 8 जिलों के अलावा राजस्थान के 2 जिलों के लोगों को भी लाभ होगा। रेवाड़ी में AIIMS बनने से विशेष रूप से रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद के साथ-साथ राजस्थान के अलवर और झुंझुनू जिलों फायदा मिलेगा। करीब 15 हजार लोगों को रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं कोा लाभ मिलेगा।

 
रेवाड़ी जिले में बनने वाला AIIMS महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 38KM की दूरी पर बनाया जा रहा है। इस पर काम जोरों से चल रहा है। आने वाले सालों में बनकर AIIMS तैयार हो जाएगा।इससे पहले क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रोहतक, जयपुर, गुरुग्राम, दिल्ली जैसे बड़े शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था। रेवाड़ी की सीमा से सटा होने की वजह से क्षेत्र के लोगों को AIIMS का लाभ मिलेगा। 

1243 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के बाद दक्षिणी हरियाणा के 8 जिलों के साथ-साथ राजस्थान के 2 जिलों की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जयपुर, दिल्ली जैसे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। राजस्थान राज्य का अलवर रेवाड़े से सटा हुआ है, जबकि झुंझुनू के गांवों से इसकी दूरी भी कम है।

 
महेंद्रगढ़ की करीब 15 लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रोहतक, जयपुर, गुरुग्राम, दिल्ली जैसे बड़े शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था। रेवाड़ी की सीमा से सटे होने का सबसे ज्यादा फायदा महेंद्रगढ़ जिले को मिलेगा। 2014 में पीएम मोदी ने रेवाड़ी में पहली रैली की थी। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा था कि जल्द ही एम्स बनेगा। बीजेपी ने दक्षिणी हरियाणा में अपने बिखरे कुनबे को 1 मंच पर लाने की कोशिश की। जिसके चलते अहीरवाल क्षेत्र से लगातार तीसरी बार राज्य में भाजपा की सरकार बनी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!