Thunderstorm Alert: हरियाणा के इन 15 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पढ़ें ये खबर...

Edited By Isha, Updated: 17 Jun, 2025 07:30 AM

thunderstorm and rain alert in these 15 districts of haryana today

मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 15 जिलों में आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। उनमें चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीप

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 15 जिलों में आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। उनमें चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं।

 

आंधी के साथ आसमानी बिजली भी चमकेगी। इसके अलावा कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है।

इससे पहले सोमवार को भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। सोनीपत में कई जगहों पर तेज बारिश के कारण गलियों में पानी तक भर गया। हिसार के नारनौंद में पानी भरने के बाद एक लोहे के पोल में करंट आने से वकील के पास काम करने वाले 28 वर्षीय मनजीत की मौत हो गई।

 
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके कारण 19 जून तक हरियाणा का मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है। 19 जून से प्री मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार बन रहे हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश में मानसून 28 जून को एंट्री लेगा। 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!