करनाल में सीएम ने की दो बड़ी घोषणाएं, दस साल में इस काम को करने का दिया लक्ष्य

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 13 Jul, 2024 03:38 PM

cm made two big announcements in karnal

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने शनिवार को करनाल मेंऑक्सीवन की शुरुआत की। साथ ही सीएम नायब सैनी ने त्रिवेणी का पौधा भी लगाया। इस ऑक्सिवन में एक साथ 20 हजार पौधे लगाए गए। सीएम नायब सैनी ने कहा कि दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, एक बड़ी योजना है।...

करनाल: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने शनिवार को करनाल मेंऑक्सीवन की शुरुआत की। साथ ही सीएम नायब सैनी ने त्रिवेणी का पौधा भी लगाया। इस ऑक्सिवन में एक साथ 20 हजार पौधे लगाए गए। सीएम नायब सैनी ने कहा कि दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, एक बड़ी योजना है। 50 हजार वन मित्र , जो पौधा लगाएंगे और हर एक पौधे पर 20 रुपए वन मित्र को दिए जाएंगे। वन मित्र पौधे का सरंक्षण करेंगे।

सीएम ने कहा कि पीएम की जो योजना थी एक पेड़ मां के नाम जो व्यक्ति पेड़ लगाएगा और उसके बाद वो सरंक्षण के लिए वन मित्र को हैंड ओवर देगा। उसके भी 10 रुपए हमारी तरफ से दिए जाएंगे। आज अलग-अलग संस्थाओं के लोगों ने एक समय के अंदर 20 हजार पौधे लगाए हैं, मैं ये अपील भी करूंगा कि इस वर्षा ऋतु में एक अच्छा अवसर पोधा लगाने का होता है। परिवार में कोई खुशी का कार्यक्रम है तो हमें पेड़ लगाना चाहिए। 18 करोड़ पौधे हमारी सरकार ने 10 साल में लगाए हैं। 1 करोड़ पौधे लगाने का हमारा संकल्प है और पौधा हमारा वन विभाग का अधिकारी उसे पौधा देगा। फल दार, छाया दार पोधे लगाए और कई त्रिवेणी भी लगाई। हमारी संस्कृति में पेड़ पूजनीय है, ये हमारी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। बुद्ध को भी पेड़ के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई। इससे वातावरण ठीक रहता है। गर्मी के मौसम में तापमान जो लगातार बढ़ रहा है, कई जगह तापमान 50 से ज्यादा हुआ है, जिसके कारण बर्फ और ग्लेशियर पिघल रहे हैं। पेड़ की कटाई ना हो और ये संकल्प लिया जाए कि हम पेड़ लगाए । बहराल पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है।

भाऊ गैंग को लेकर बोले सीएम सैनी

सीएम नायब सैनी ने STF की तरफ से किए गए भाऊ के साथियों के एनकाउंटर पर कहा कि कोई भी प्रदेश में गुंडागर्दी करेगा और गलत काम जो भी करेगा उसे हरियाणा के अंदर उसे नहीं रहने दिया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से जवाब दिया जाएगा। वहीं कांग्रेस की तरफ से बीजेपी सरकार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जिसमें वो बीजेपी से 10 साल का जवाब मांगेंगे, इस अभियान की शुरुआत दीपेंद्र हुड्डा करनाल से 15 जुलाई को करेंगे।

कांग्रेस पर बरसे सीएम सैनी

इस पर सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि वो जो जवाब मांग रहे हैं कम से कम वह अपने कार्यकाल का जवाब अवश्य दें, उनके कार्यकाल में उन्होंने क्या-क्या काम किया नहीं वो खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक बुकलेट खुद भेंट कर देंगे। जिसमें उन्हें पता लग जाएगा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 10 साल में क्या-क्या विकास किया है।  हरियाणा के अंदर किस तरह से उन्होंने क्षेत्रवाद और भेदभाव किया। आज भी दोनों बापू-बेटा लगे हुए हैं यात्रा के अंदर कोई और दिखाई नहीं देगा केवल बापू बेटा ही दिखाई देंगे। बहराल सीएम नायब सैनी के इस बयान के बाद हरियाणा की सियासत गरमा गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!