सीएम खट्टर ने बाजार में लोगों को फल बांटकर शिवरात्रि की दी शुभकामनाएं

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Mar, 2022 04:41 PM

cm khattar wishes shivratri by distributing fruits market

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज करनाल कर्ण गेट पहुंचे, जहां उन्होंने शिव भगतों को फलों का प्रसाद वितरित किया। तथा बाजार में लोगों को फल बांटकर ...

करनाल : मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज करनाल कर्ण गेट पहुंचे, जहां उन्होंने शिव भगतों को फलों का प्रसाद वितरित किया। सीएम मनोहर लाल ने बाजार में लोगों को फल बांटकर शिव रात्रि की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि  दो साल से कोरोना काल था, जिसके कारण वह यहां नहीं आ सके थे।

वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कई बड़े मुद्दों को लेकर जानकारी भी दी और यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर कहा कि यूक्रेन में भारत को जो भी लोग फंसे हैं उनके बारे जानकारियां जुटाई जा रहे हैं। उन्होंने कहा इसके लिए प्रदेश में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जहां करीब 100 लोगों की टीम सभी परिवारों से संपर्क कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब 700 लोगों की जानकारी जुटा ली गई है और अभी 90 छात्र वापस लौटे हैं। इसके साथ ही मुंबई से हरियाणा लाने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बजट सत्र को लेकर भी जानकारियां दी और कहा कि सभी जरूरी चीजों को बजट में शामिल किया जाएगा और निम्न आय वाले वर्ग का बजट में खास ख्याल रखा जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!