प्रदेश भर की मंडियों में हुई सीएम फ्लाइंग की ताबड़तोड़ रेड

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Apr, 2025 04:04 PM

cm flying raid on grain market

सीएम फ्लाइंग द्वारा अंबाला, थानेसर, कुरुक्षेत्र की मंडियों में औचक निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के बाद पूरे प्रदेश की मंडियों में रेड की है। इस रेड के दौरान दुकानों, फर्म पर मिली खामियों के लिए कार्रवाई की गई है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सीएम फ्लाइंग द्वारा अंबाला, थानेसर, कुरुक्षेत्र की मंडियों में औचक निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के बाद पूरे प्रदेश की मंडियों में रेड की है। इस रेड के दौरान दुकानों, फर्म पर मिली खामियों के लिए कार्रवाई की गई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने बताया कि सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान प्रदेश की 42 मंडियों में 166 दुकान, फर्म को चेक किया गया। इस दौरान 62 दुकानों, फर्म पर अनियमितताएं पाई गई जिसके परिणामस्वरूप इन पर करीब सवा 45 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा कुछ जुर्माना मापतोल विभाग द्वारा किया जाना बकाया है।

 

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान अवैध स्टॉक के 9 गोदाम भी मिले व 7 दुकानों फर्म द्वारा अपने गोदाम के स्टॉक रजिस्टर से अधिक स्टॉक रखना पाया गया जिसमें करीब 5227 क्विंटल गेंहू, 6465 क्विंटर सरसो मिली है। कुछ मंडियों में अनाज का वजन करने पर गड़बड़ी भी मिली है जिसमें संबंधित फर्म के लाइसेंस को रद्द करने के साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!