Kaithal: 14 वर्षीय बच्चे को प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने जताया रोष

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Oct, 2025 01:32 PM

children injured in hit with private bus in kaithal

कैथल के ढांड रोड से आज सुबह एक बड़ी खबर सामने आई। सुबह करीब 8 बजे स्कूल जा रहे 14 वर्षीय बच्चे को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल के ढांड रोड से आज सुबह एक बड़ी खबर सामने आई। सुबह करीब 8 बजे स्कूल जा रहे 14 वर्षीय बच्चे को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार कंबोज कॉलोनी निवासी हर्ष रोजाना की तरह अपनी साइकिल पर स्कूल जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में हर्ष साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। बच्चे के साथ दूसरी साइकिल पर उसका साथी भी जा रहा था, जिसने घबराए हुए हालात में घर जाकर परिजनों को पूरी घटना बताई।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल हर्ष को तुरंत कैथल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को कई जगह चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ। उनका कहना है कि प्राइवेट बसें अक्सर तेज रफ्तार से गुजरती हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई परवाह नहीं की जाती। इस घटना से क्षेत्रवासियों में भी रोष है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह बस चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए और स्कूल समय में सड़क पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!